फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrolled trolley crushed two shops in Etawah, four died and two seriously injured, trolley driver was drun

UP: इटावा में अनियंत्रित ट्राले ने दो दुकानें रौंदी, चार की मौत और दो गंभीर घायल, नशे में था ट्राला चालक

Sun, 17 Dec 2023 05:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Dec 2023 05:48 AM IST
सार

Etawah News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं। ट्राला चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Uncontrolled trolley crushed two shops in Etawah, four died and two seriously injured, trolley driver was drun
Etawah Road Accident: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में कानपुर की ओर से आगरा जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने अनियंत्रित होकर शनिवार रात नेशनल हाईवे स्थित मानिकपुर मोड़ के पास बनी दो दुकानों को रौंद डाला। ट्राले और मलबे के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं, ट्राले की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है।  शवों को मोर्चरी और घायलों जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराने में जुटे रहे। रात करीब 12 बजे ट्राले को हटाया जा सका।

विज्ञापन

मलबे और ट्राले में कई लोग दब गए
शनिवार रात कानपुर की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर मानिकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी।  ट्राला दुकानों के ऊपर चढ़ने से मलबे और ट्राले में कई लोग दब गए। सूचना पर इकदिल थाना पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए।

क्रेन और जेसीबी बुलाकर घायलों को निकाला
एक क्रेन और जेसीबी बुलाकर घायलों को निकाला गया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।  इनमें से सूरज निवासी पक्का बाग भाग दो विकास कॉलोनी थाना इकदिल, संजय निवासी जहांगीरपुर जैदपुर कलां जिला आगरा, कुलदीप पुत्र गंगाराम निवासी मानिकपुर मोड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
वहीं, राहुल (15) पुत्र सुनील निवासी मनिकपुर मोड़, मोहम्मद तालिब पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला कस्बा इकदिल और सौरभ (23) पुत्र सत्यभान निवासी नगला केसरी भदान फिरोजाबाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां तालिब की हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

नशे में था ट्राला चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रास्ते में ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटना की जानकारी ली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं। ट्राला चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चाय पीने के लिए रुके थे बाइक सवार भाई और मामा
सौरभ शनिवार को अपने मामा सूरज और बुआ के बेटे संजय के साथ कानपुर की तरफ से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मानिकपुर मोड़ के पास तीनों चाय पीने के लिए दुकान पर रुक गए थे कि इस बीच ही मौत बनकर आया ट्राला उन्हें रौंदते हुए दुकान में जा घुसा।

कुछ दिन पहले ही लगाई थी चाय की दुकान
हादसे में मामा सूजर और सौरभ के बुआ के बेटे संजय की मौत हो गई। वहीं, मृतक कुलदीप ने कुछ दिन पहले ही मानिकपुर मोड़ पर चाय की दुकान लगाई थी। देर रात ट्राला अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed