{"_id":"64aa6274a30ec62f94015093","slug":"uncontrolled-pickup-overturned-in-khanti-painful-death-of-two-farmers-due-to-suffocation-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर खंती में पलटा पिकअप डाला, दम घुटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: अनियंत्रित होकर खंती में पलटा पिकअप डाला, दम घुटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत
Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
सार
Hardoi News: थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पिकअप डाला बृजेंद्र चला रहा था। डाला में आगे चार लोग बैठे थे, वह सुरक्षित हैं। वहीं, मृतक बोरों के ऊपर बैठे थे। पिकप के पलटने पर खंती में भरे पानी में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में मंडी में मूंगफली बेचने जा रहा पिकप डाला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में डाला सवार दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। माधौगंज कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ मार्ग पर सेलापुर गांव के निकट सिंधी भट्टा के पास मूंगफली से भरी हुई पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप डाला में बैठे संतोष पाल (45) निवासी पट्टी थाना इंदरगढ़, कन्नौज और उसका रिश्तेदार नितिन पाल (27) निवासी ग्राम पटिया जनपद इटावा बोरों के नीचे दब गए। उनको एम्बुलेंस से सीचसी लाया गया, जहां पर डॉ. सत्यानंद ने मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पिकअप डाला बृजेंद्र चला रहा था। डाला में आगे चार लोग बैठे थे, वह सुरक्षित हैं। वहीं, मृतक बोरों के ऊपर बैठे थे। पिकप के पलटने पर खंती में भरे पानी में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन