{"_id":"6489947b0f69ed6ba80a36d5","slug":"uncontrolled-dumper-full-of-ballast-overturned-fierce-fire-started-on-sight-driver-burnt-to-death-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: अनियंत्रित होकर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, देखते ही देखते लगी भीषण आग, चालक की जलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: अनियंत्रित होकर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, देखते ही देखते लगी भीषण आग, चालक की जलकर हुई मौत
Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
सार
Banda News: फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ सदर ने बताया कि आग लगने से डंपर जल गया है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Banda Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में बगिया के पास बुधवा सुबह चिल्ला की ओर जा रहा गिट्टी से भरा हुआ डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डंपर को चपेट में ले लिया। हादसे में चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, राहगीरों से मिली सूचना पर चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। साथ ही, सीओ सदर गवेंद्र पाल गौतम और फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सीओ सदर ने बताया कि आग लगने से डंपर जल गया है।
विज्ञापन
डंपर की नंबर प्लेट जलने से चेचिस नंबर से गाड़ी मालिक का पता किया गया। गाड़ी मालिक हैदरगढ़, बाराबंकी का निकलने पर डंपर मालिक को सूचना दे दी गई हैं। डंफर मालिक ने चालक का नाम सुशील कुमार बताया है। थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन