फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncontrolled car rammed into a roadside truck, one died and four injured, police said – accident happened due

Kanpur: सड़क किनारे ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, एक की मौत और चार घायल, पुलिस बोली- नींद के चलते हुआ हादसा

Sun, 28 May 2023 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 May 2023 11:49 AM IST
सार

Kanpur Accident: बिधनू थाना क्षेत्र में चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
uncontrolled car rammed into a roadside truck, one died and four injured, police said – accident happened due
Kanpur Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में रविवार तड़के माधवबाग बाजार के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक अनियंत्रित कार रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हमीरपुर के वीरपुर निवासी श्यामसुंदर (65) इलाज के लिए पत्नी अशोक रानी, बेटे अरविंद, बहू अनीता और चालक ललित के साथ लखनऊ जा रहे थे। माधवबाग बाजार के पास सुबह चार बजे के करीब अनियंत्रित कार रोड के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन

इसमें कार में बैठे सभी पांच लोग गंभीर ररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी को हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान श्यामसुंदर की हैलट में मौत हो गई। अन्य सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
बिधनू थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि रविवार तड़के सुबह चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे सड़क किनारे ट्रक में पीछे से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed