फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled car hits divider, youth dies, friend critical

Kanpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 03 Jan 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits divider, youth dies, friend critical
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की ममद से कार सवारों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के गुईसर निवासी शिवम (24) पुत्र महावीर उर्फ पट्टन शुक्रवार रात को कार से करिगांव निवासी साथी अजय पाल के साथ कानपुर की ओर से घर लौट रहे थे। हाईवे पर अकबरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसा इतनी जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

कार टकराने से हुई आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार से निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय का इलाज किया जा रहा है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को देने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed