{"_id":"61e26f25657ce7005d307ed6","slug":"uncontrolled-bus-overturned-after-colliding-with-divider-30-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: अनिंयत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 30 घायल, मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: अनिंयत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 30 घायल, मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कन्नौज के तिर्वा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अनिंयत्रित होकर पलट गई। हादसे मे करीब 30 से अधिक यात्री चोटिल हो गए। जिसमें से पांच गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर चौकी के पास 186 कट पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे बस पर सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस व यूपीड़ा कर्मियों ने कडी मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में करीब 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें से गंभीर घायल बिहार के जनपद अररिया के छपनिया गांव निवासी धीरज (19), दरभंगा के जलवाडा गांव निवासी संजीत (18), अररिया के सहलागर गांव निवासी मुशब्बीर (18), बोची गांव निवासी रब्बानी (30), साकिल परवानपुर गांव निवासी तोहित (30) को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन