{"_id":"5eeb6bf584b2c46bd3051b58","slug":"uncontrolled-bus-collided-with-truck-after-tire-burst-one-killed-18-workers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: श्रमिकों से भरी बस टायर फटने के बाद ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, चालक समेत 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: श्रमिकों से भरी बस टायर फटने के बाद ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, चालक समेत 19 घायल
Thu, 18 Jun 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के पुर्णिया से श्रमिकों को लेकर हरियाणा जा रही बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। घायल श्रमिकों, बस चालक और परिचालक को एंबुलेंस से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर और फिर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य श्रमिकों को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कुल 18 श्रमिक सवार थे। इन दिनों हरियाणा और पंजाब में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए उत्तरप्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में श्रमिक ठेके पर कार्य करने जाते हैं।
बिहार के पुर्णिया जनपद से 18 श्रमिकों को लेकर बस हरियाणा जाने के लिए निकली थी। गुरुवार की दोपहर हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सैदपुर गांव के निकट धर्मकांटे के पास श्रमिकों से भरी बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन
घटना में मुजाहिद (40) निवासी नदवा, मुजित (45) रोजिल (40) पुत्र शकील, जहांगीर (30) पुत्र इस्लाम, बाबुल (20) पुत्र ताहिर, हसीब (50) पुत्र सुल्तान, रिजवान (35) पुत्र इदरीस, तनवीर (40) पुत्र अयूब, तारिक (25) पुत्र शकील, परवेज (30) पुत्र सीमान, अकबर (30) पुत्र हसीन, हसनैन (27) पुत्र हनीफ निवासीगण जनपद पुर्णिया, बिहार के अलावा बस चालक मनजीत कौर और परिचालक मनोज कुमार निवासी करनाल हरियाणा घायल हो गए।
इन सभी को पहले टोडरपुर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में मुजाहिद की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों को मामूली चोटें आईं हैं।
रोजी कमाने जा रहे थे, रास्ते में मिली मौत
बिहार के पुर्णिया जनपद के नदवा निवासी मुजाहिद के परिवार में पत्नी रेहाना के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिवार का भरण पोषण गांव में मुश्किल होता है, लिहाजा मजदूरी के लिए हरियाणा का रुख किया था। हर वर्ष वह हरियाणा में दो माह के लिए जाता था और धान की रोपाई करता था। इसके बाद भी वहां रुकने पर मेहनत मजदूरी कर लेता था। इस बार रोजी कमाने जाते समय रास्ते में ही उसे मौत मिल गई।