{"_id":"690a40ce750fcf14990e5a67","slug":"uncontrolled-bike-roadways-sneaking-in-from-behind-bus-death-of-mamacousin-serious-etawa-news-c-12-knp1085-1318447-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अनियंत्रित बाइक रोडवेज बस में पीछे से घुसी, मामा की मौत,भांजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अनियंत्रित बाइक रोडवेज बस में पीछे से घुसी, मामा की मौत,भांजा गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बकेवर (इटावा)। आगरा नेशनल हाईवे पर बिजौली के पास मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक उरई डिपो की रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने मामा को मृत घोषित कर दिया जबकि भांजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
परिजन के मुताबिक, थाना बकेवर के नगलाबनी निवासी शिवशंकर (30) की भांजी की शादी 29 नंवबर को है। मंगलवार को उसका भांजा कानपुर देहात के फिरोजपुर-असलनापुर निवासी सर्वेश कुमार (27) शादी का कार्ड देने आया था। दोनों मामा-भांजे सैफई स्थित रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए थे। देर रात करीब 8:30 बजे दोनों बाइक से नगलाबनी लौट रहे थे। आगरा नेशनल हाईवे पर बिजौली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही उरई डिपो की रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बकेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि रोडवेज बस को चालक के साथ पकड़ लिया गया है। बस को थाने में खड़ा करवा दिया गया है।