फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncontrolled bike rammed into Khanti in banda, two youths killed, two injured, police reached the spot

Banda Accident: सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 11 Jun 2022 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 10:11 AM IST
सार

नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Uncontrolled bike rammed into Khanti in banda, two youths killed, two injured, police reached the spot
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी में बरात से घर लौटते समय सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई सहित दो युवकों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी शिवकुमार यादव के पुत्र भूपेंद्र की बरात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले के नरदहा गांव गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के चचेरे भाई विष्णु यादव (20) पुत्र छोटेलाल और उसी गांव के पुत्तू पाल (21) पुत्र रामकेश, नरेश (18) पुत्र लक्खू और बउआ उर्फ नितेश (21) पुत्र ब्रह्मादीन रात में करीब ढाई बजे एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव तिराहे पर बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने मकान की चहारदीवारी से टकरा गई।

विज्ञापन

इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नरेश ने मोबाइल से घटना की जानकारी बाबा बच्चीलाल यादव को दी। इस पर शादी समारोह छोड़कर परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने विष्णु यादव और पुत्तू पाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश और नितेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विष्णु घर का एकलौता था। पिछले माह बिजली विभाग में संविदा पर नियुक्ति हुई थी। दूसरा मृतक पुत्तू पाल दिव्यांग था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था।

बाइक चालक नहीं लगाए था हेलमेट
घायलों के मुताबिक बाइक विष्णु यादव चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद शादी वाले घरों में मातम छा गया। विवाह कार्यक्रम छोड़कर अधिकतर बराती अस्पताल पहुंचे। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। कालिंजर थानाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed