फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Karwa Chauth today; markets abuzz with festive adornments

Banda News: करवा चौथ आज, साज-शृंगार से बाजार में रौनक

Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth today; markets abuzz with festive adornments
फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ। संवाद
बांदा। करवा चौथ पर आज बाजारों में रौनक छाने की उम्मीद है। महिलाओं में साज-शृंगार, नए कपड़ों, चूड़ियों और पूजन सामग्री की खरीदारी का उत्साह है।
विज्ञापन

साड़ी व रेडीमेड कपड़ों की दुकानों से लेकर ब्यूटी पार्लरों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मिट्टी और पीतल के करवा, छन्नी, दीपक और पूजन थाल की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ेगी।
बांदा शहर के साथ अतर्रा, तिंदवारी, नरैनी, बबेरू, कमासिन, मटौंध, कालिंजर, करतल और बिसंडा के बाजारों में भी पर्व को लेकर चहल-पहल तेज हो गई है। त्योहार को देखते हुए कपड़ा कारोबारियों ने साड़ियों, सूट और अन्य परिधानों की लंबी रेंज सजाई है। महिलाएं पारंपरिक लाल, महरून और गुलाबी रंगों के साथ अपनी पसंद के दूसरे रंगों के कपड़े भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन

दुकानों पर साड़ियों के अलावा डिजाइनर सूट, लहंगे और मैचिंग दुपट्टों की मांग है। बाजार में साड़ियां करीब 500 से 1500 रुपये, जबकि डिजाइनर साड़ियां 1500 से 5000 रुपये या इससे अधिक कीमत तक उपलब्ध हैं। सूट की कीमत भी कपड़े और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी रचाने और चूड़ियों से सजने की परंपरा के चलते चूड़ी व कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। साड़ी से मेल खाती चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, कंगन, मेकअप का सामान और आभूषण महिलाओं की खरीदारी में शामिल हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी मेकअप, हेयर स्टाइल और अन्य सौंदर्य सेवाओं के लिए तैयारियां की गई हैं। ब्यूटी पार्लरों में पैकेज के लिए नंबर बुक किए गए हैं।
----

उपहारों की खरीदारी भी करेंगे पति
करवा चौथ पर पति भी पत्नी को उपहार देने के लिए खरीदारी करते हैं। ऐसे में कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, आर्टीफिशियल आभूषण और अन्य उपहारों के साथ सोने-चांदी के जेवर भी विकल्प में हैं। सराफा कारोबारियों को हल्के वजन के आभूषणों की मांग से कारोबार बढ़ने की आस है।
---------
हल्की पायलें, बिछिया व गहने बने पसंद
बांदा। करवा चौथ पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बीच सराफा बाजार में हल्के वजन के आभूषणों की मांग बढ़ी है।
सराफा कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा कारोबार काफी कमजोर है और धनतेरस तक रफ्तार आने की उम्मीद है। धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी बढ़ेगी। सोने के भारी आभूषणों की बिक्री अपेक्षाकृत कम रह सकती है।
ग्राहक इस समय सोने व चांदी के हल्के से हल्के जेवर बनाने पर जोर दे रहे हैं। करवा चौथ पर भी हल्की पायलें, बिछिया और सोने के हल्के जेवर पसंद किए गए।
बाजार में 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1.32 लाख रुपये और 20 कैरेट सोना 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। वहीं, चांदी की कीमत 2.05 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इतनी ऊंची कीमतों के चलते ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के गहनों को तरजीह दे रहे हैं। बांदा के सराफा बाजार में फिलहाल खास ऑफर या छूट जैसी स्थिति नहीं है।

करवा चौथ, धनतेरस पर चांदी के सिक्कों, मूर्तियों और डिनर सेट की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सराफ का कहना है कि त्योहार पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदते समय विश्वसनीय दुकान चुनें और बिल जरूर लें। सोने के गहने हॉलमार्क वाले ही खरीदें। (संवाद)

फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ। संवाद

फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ। संवाद

फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ। संवाद

फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी सत्यप्रकाश सराफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed