{"_id":"6ae241118f7ae45b970e4b97","slug":"suspension-notices-issued-to-18-b-pacs-secretaries-who-went-on-strike-banda-news-c-212-1-bnd1020-154019-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हड़ताल पर गए 18 बी-पैक्स सचिवों को निलंबन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हड़ताल पर गए 18 बी-पैक्स सचिवों को निलंबन का नोटिस
विज्ञापन
बांदा। सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले के 47 बी-पैक्स सचिवों और कर्मचारियों के 22 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने के बाद 18 बी-पैक्स सचिवों को निलंबन की कार्रवाई के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने बताया कि शासन की अधिसूचना के तहत हड़ताल निषिद्ध होने के बावजूद सचिव हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में 17 अक्तूबर को जारी कार्यालय पत्र, जिलाधिकारी के 21 अक्तूबर के आदेश और आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता के 16 अक्तूबर के पत्र का हवाला दिया गया है।
हड़ताल के कारण सहकारी समितियों के माध्यम से खाद वितरण प्रभावित हो रहा है। किसानों को राहत देने के लिए जसपुरा मंडी में आईएफएफडीसी और एग्रीजंक्शन के छह केंद्रों के जरिये डीएपी वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने टोकन के आधार पर खाद वितरण कराने की बात कही है।