फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled bike falls into drain in fog, young man dies, companion injured

Kanpur News: कोहरे में अनियंत्रित बाइक रजबहा में गिरी, युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls into drain in fog, young man dies, companion injured
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र की राम गंगा नहर मार्ग पर भेवान के पास गुरुवार रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर रजवहा में गिर गए। चोटें अधिक आने व पानी में रात भर पड़े रहने से एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। साथ ही घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सिंगापुरवा निवासी अमन यादव (24) पुत्र अरविंद यादव बिल्हौर कानपुर नगर में रहते थे। गुरुवार को नव वर्ष पर वह घर में किराये पर रह रहे इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के रौरा निवासी शिशुपेंद्र (26) पुत्र विद्याराम के साथ बाइक से शिवली के शोभन मंदिर में दर्शन करने आए थे। रात में कोहरे में घर लौटने के दौरान भेवान के पास हादसे का शिकार हो गए। बाइक सहित रात भर रजवहा में पड़े रहने से अमन की मौत हो गई। शिशुपेंद्र गंभीर हालत में सड़क पर पड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिशुपेंद्र को सीएचसी शिवली में भर्ती करवाया। इलाज के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम छह बजे के करीब अमन के साथ वह शोभन मंदिर आया था। मंदिर के बाद वह लोग मैथा में शराब ठेका पर रहने वाले अमन के रिश्तेदार से मिलने गए थे। रात नौ बजे के करीब घर लौटने के दौरान कोहरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। डॉ. शनि ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे ककवन थाना क्षेत्र के डम्मर निवादा निवासी अमन के नाना साहब लाल ने बताया कि नाती अमन बिल्हौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता अरविंद हरियाणा के रोहतक में नौकरी करते हैं। मां मिथलेश उर्फ गुड्डी व छोटा भाई अनुज भी उनके साथ ही रहते हैं। अनहोनी पर परिजन बेहाल रहे। इधर बेला-औरैया के रहने वाली अमन की मौसी के लड़के सत्येंद्र यादव ने बताया कि अमन की शादी फरवरी माह में होनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में परिजन की तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed