{"_id":"649e5d55d6b4c757d10713f8","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-pole-accident-happened-on-agra-lucknow-expressway-two-people-died-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज हादसा: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज हादसा: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, दो लोगों की मौत
Fri, 30 Jun 2023 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:13 AM IST
सार
Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड परअंडर पास के दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मनरेगा श्रमिकों ने शव पड़े देखे, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले मोबाइल से संपर्क करने पर दोनों युवक कोतवली तिर्वा के अहेर गांव निवासी शैलेंद्र नागर और नागेंद्र बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि बाइक से छिबरामऊ की तरफ जा रहे थे। हादसा तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के करीब हुआ।
विज्ञापन
इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सीएचसी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन