फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled bike collided with divider, one died

Kanpur News: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider, one died
दीपक की फाइल फोटो ।  - फोटो : रीवैंप योजना के तहत पीडीनगर में तार बिछाता कर्मी।
बकेवर। नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक के सिर में चोट लगने से अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीपक (22) निवासी ग्राम मुरैथा इकदिल का चचेरा भाई कामेत हरियाणा में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार देर रात कामेत त्योहार पर घर लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे दीपक उसे लेने के लिए बिजौली ओवरब्रिज के पास आया था। दोनों घर लौटने लगे। बिजौली के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक व बिजौली चौकी इंचार्ज विपिन द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों भाइयों को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल कामेत कुमार को इलाज करने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक डिवाइडर से टकराकर गिरने पर दीपक के सिर में गहरी चोट लगी थी। इससे उसकी मौत हो गई। अगर युवक हेलमेट लगाए होता तो युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed