फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrollable van collides with parked truck in Kanpur Dehat, couple and son died

बारिश में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू वैन खड़े ट्रक से टकराई, दंपती और बेटे की मौत, अन्य दो घायल

Sun, 14 Aug 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर के मवई मुक्ता गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दंपती और बेटे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Uncontrollable van collides with parked truck in Kanpur Dehat, couple and son died
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर के मवई मुक्ता गांव के पास रविवार की सुबह बारिश के दौरान वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे कानपुर नगर के भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के कर्मचारी, उसकी पत्नी व बेटे की मौत हो गई। वहीं, कर्मचारी का साला व साढ़ू घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मंगलपुर के भंदेमऊ गांव निवासी मदन सिंह (55) दलहन अनुसंस्थान संस्थान में मेड के पद पर कार्यरत थे। वह पत्नी रानी (50) और दूसरे नंबर के बेटे दिनेश (30) के साथ कल्याणपुर कानपुर नगर स्थित दलहन अनुसंधान संस्थान परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। बाकी तीन बेटे परिवार के साथ भंदेमऊ गांव में रहते हैं। शनिवार को मदन सिंह के भतीजे रत्नेश (35) की ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह मदन सिंह, रानी और दिनेश के अलावा मदन का सिंदकरा के वनवारीपुर कांधी निवासी साला कैलाश और रावतपुर कानपुर नगर निवासी साढ़ू राममिलन के साथ वैन से भंदेमऊ गांव आ रहे थे। वैन दिनेश की थी और वह ही चला रहा था। सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान डेरापुर के मवई मुक्ता गांव के पास हाईवे पर वैन फिसल गई और दिनेश स्टेयरिंग नहीं संभाल सका।

विज्ञापन

वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। आसपास के लोगों ने वैन में फंसे सभी लोगों को बार निकाला। इसके बाद  सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मदन, रानी और दिनेश को मृत घोषित कर दिया। राममिलन व कैलाश भर्ती हैं। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed