फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncle raped six year old girl in banda

रिश्तों की आस्तीन में दरिंदे! छह साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
uncle raped six year old girl in banda
डेमाे पिक
यूपी के बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने युवक ने रिश्तों को तार-तार करते हुए छह वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 

 

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दोपहर 12 बजे हुई। रिश्ते में चाचा लगने वाला 19 वर्षीय युवक  मौका पाकर घर के बगल में रह रही भतीजी को टॉफी-बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में दरिंदे के चंगुल से छूटकर आई बच्ची ने घर आकर मां को रोते हुए जानकारी दी।

विज्ञापन

 

मां बच्ची को उसी हालत में लेकर थाने पहुंच गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शैलेंद्र पुत्र रामरुचि के विरुद्ध धारा 376 और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह फरार है। वहीं प्रभारी एसओ का कहना है मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed