फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle-nephew death in Hardoi

हरदोई: शराब में जहर मिलाकर पिलाया, चाचा-भतीजे की मौत, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 07 Apr 2022 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

हरदोई में चाचा-भतीजे को शराब में जहर पिलाकर मारे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Uncle-nephew death in Hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के जरेरा गांव में बुधवार दोपहर चाचा-भतीजे को शराब में जहर पिलाकर मार डाला गया। परिजनों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जरेरा गांव निवासी किसान अनिल तिवारी (50) बुधवार सुबह गेहूं की कटाई करनेे खेत गए थे। पड़ोस वाले खेत में उसके परिवार का भतीजा देशराज (45) भी फसल काट रहा था। परिजनों ने बताया कि दोपहर में पड़ोस के गांव दानमंडी निवासी कुछ लोग खेत पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अनिल व देशराज को कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब होने की बात कही। दोनों शराब समझकर पी गए। इसके बाद आरोपी चले गए। कुछ ही देर में दोनों खेत पर ही अचेत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। ज्यादा शराब पीने की आशंका पर दोनों को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में दोपहर से पूरी रात दोनों बेहोश रहे। गुरुवार सुबह दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। देशराज को भर्ती कर उपचार करने लगे। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

अनिल के बेटे संजीव ने बताया कि उसके चाचा अजय पर पड़ोस गांव के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। चाचा जेल में हैं। उसी रंजिश के चलते विपक्षियों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में जहर मिली शराब पिला दी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed