फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle murdered nephew by cutting him with a shovel, there was suspicion of illicit relationship with his wife

Orai: मामा ने भांजे की फावड़े से काटकर की हत्या, पत्नी से अवैध संबंध का था शक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 18 Nov 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

Orai News: पुलिस ने आरोपी की पुत्री पिंकी देवी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Uncle murdered nephew by cutting him with a shovel, there was suspicion of illicit relationship with his wife
हत्या की जानकारी देती पिंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने अपने भांजे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी की पुत्री ने जब उसे वारदात करते हुए देखा तो शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पुत्री के तहरीर पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर दी है।

विज्ञापन

औरैया जिले के दौलतपुर निवासी सुनील कुशवाहा अपने मामा बीर सिंह  निवासी कुआं खेड़ा थाना कदौरा आया था। देर रात लगभग 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर डले तख्त पर लेट गए और बाकी परिजन घर के अंदर सो गए। रात लगभग 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई।
विज्ञापन

बड़ी पुत्री दीवार फांद कर बाहर आई, तो देखा की उसका पिता सुनील पर फावड़े से मार रहा है। उसने शोर मचाया, तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर आई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस पर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। वहीं, पुलिस ने आरोपी की पुत्री पिंकी देवी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed