फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncle killed his nephew

खड़ंजा खोद रहे भतीजे को गोलियों से भूना, घंटे भर राइफल ले के फैलाता रहा दहशत

Mon, 06 Nov 2017 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed his nephew
फैले खून को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के चांदपुर कस्बे में घर का पानी निकालने के लिए पाइप बिछाने के लिए खड़ंजा उखाड़ रहे भतीजे को रिटायर्ड फौजी ने गोलियों से भून दिया। बचाने दौड़ी महिलाओं पर भी फायर झोंका। हालांकि महिलाएं बाल-बाल बच गईं। करीब एक घंटे तक आरोपी बंदूक लेकर घूमता रहा। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख उसने बंदूक समेत थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

पानी निकालने के लिए डाली गई पाइप लाइन चोक हो गई थी

Uncle killed his nephew
पुलिस के पहुंचते ग्रामीणों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
थाना व कस्बा चांदपुर निवासी प्रेमपाल सिंह भदौरिया (38) खेती किसानी करता था। घर से पानी निकालने के लिए डाली गई पाइप लाइन चोक हो गई थी। रविवार को प्रेमपाल पाइप डालने के लिए घर के  सामने खड़ंजा उखाड़ रहा था। पड़ोस में रहने वाले चाचा रिटायर्ड फौजी शिवबालक सिंह भदौरिया ने खड़ंजा उखाड़ने का विरोध किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा होता देख प्रेमपाल के घर से महिलाएं भी आ गईं। गाली-गलौच पर शिवबालक घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर आ गया। उसने फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि पहली गोली प्रेम पाल के  पेट को छूकर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो राउंड गोलियां भतीजे पर और चलाई

Uncle killed his nephew
दीवार पर लगे फायरिंग में गोली के छर्रे के निशान - फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रेमपाल बंदूक छीनने के लिए दौड़ा तो उसने दूसरी गोली मार दी। इसके बाद उसने दो राउंड गोलियां भतीजे पर और चलाई। विरोध करने पर प्रेमपाल की पत्नी सीतू और भाभी चंद्ररानी पर भी फायर झोंका दिया। इस पर दोनों महिलाएं बच्चों के साथ घर के अंदर जा छिपीं और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमपाल की मौत हो गई। उधर, आरोपी बंदूक लेकर घर की तरफ चला गया। कस्बे में घूमकर लोगों को धमकाया और हवाई फायरिंग की। इससे गांव में सन्नाटा पसर गया। मौका पाकर सीतू और चंद्ररानी थाने पहुंचीं।
विज्ञापन

आरोपी के हाथ में बंदूक होने से पुलिस गांव में बचाव करते पहुंची

Uncle killed his nephew
विवाद की जड़ उखड़ा खड़ंजा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी के हाथ में बंदूक होने से पुलिस गांव में बचाव करते पहुंची। आरोपी की तलाश में छापेमारी करती रही। शिवबालक पुलिस को चकमा देकर थाने पहुंच गया और बंदूक समेत आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विनोद कुमार, सीओ प्रभात राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों के घरों का सहन के सामने खड़ंजा है। आरोपी को लगा कि उसके दरवाजे के सामने से खड़ंजा खोद रहा है। आरोपी ने विवाद में अपशब्द कहने पर हत्या करना कबूला किया है। मृतक के बड़े भाई रामविलास ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed