फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncle beaten to death by nephew in Auraiya, accused absconding after locking the house

Auraiya: भतीजे ने चाचा को दी दर्दनाक मौत, बेरहमी से पीटा...ईंटों से किया वार, आरोपी फरार

Fri, 07 Apr 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 01:15 PM IST
सार

Auraiya Murder: फफूंद थाना क्षेत्र  में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटों ने ईंटों से वार कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Uncle beaten to death by nephew in Auraiya, accused absconding after locking the house
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में भतीजे की पिटाई से वृद्ध चाचा की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तालाश शुरू की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रीपुर निवासी किसान श्याम नारायण दुबे (65) का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि गुरुवार रात पिता पूजा करने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच चीखने की आवाजे आई।
विज्ञापन

इस पर वह और भाई कुलदीप बाहर आए, तो चचेरा भाई महेंद्र दुबे भागते हुए दिखा। आरोप लगाया की महेंद्र ने पिता की ईंटों से वार कर हत्या की है। घटना के बाद घर पर ताला डाल कर फरार हो गया। वृद्ध की हत्या की जानकारी पर थाना पुलिस और अजीतमल सीओ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
आलाअधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed