यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे की आशंका के बीच स्कूल गेट पर लावारिस अटैची मिलने से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बल देख इलाके में अफरा-तफरी का महौल रहा। जांच में बम निरोधक दस्ते को अटैची खाली मिली। कैंट सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता करेंगे कि अटैची कौन रख गया। 15 अगस्त से ठीक पहले छावनी क्षेत्र के खपरा मोहाल में रविवार को एक लावारिस अटैची मिलने से दहशत फैल गई।
बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अटैची में बम होने की आशंका से दहशत का आलम बन गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अटैची खोली तो बम न होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अफसरों और लोगों ने राहत की सांस ली।
जिस स्थान पर संदिग्ध अटैची रखी हुई है, उसके ठीक सामने प्रेरणा स्कूल का सीसीटीवी कैमरा लगा है। रविवार होने की वजह से स्कूल बंद है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को फोन पर सूचना देकर बुलाया है। स्कूल खुलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर अटैची रखने वाले की पहचान करेगी।