{"_id":"5d908e898ebc3e939f4075fc","slug":"unchahar-express-passed-away-from-fractured-track-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी प्रयागराज पैसेंजर, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजरी प्रयागराज पैसेंजर, टला बड़ा हादसा
Sun, 29 Sep 2019 08:06 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी प्रयागराज पैसेंजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर इंदेमऊ हाल्ट के निकट टूटी पटरी से दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज पैसेंजर गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। जानकारी होते ही रायबरेली से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।
मरम्मत होने से दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। सैकड़ों यात्री दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन रविवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी। बीघापुर व इंदेमऊ हाल्ट के बीच ठगपुरवा गांव के सामने टूटी रेल पटरी से ट्रेन धड़धड़ाते हुए निकल गई।

चालक को पटरी टूटे होने की जानकारी हुई तो उसने कंट्रोलरूम को सूचना दी। इंदेमऊ स्टेशन मास्टर ने रेलपथ विभाग के कर्मचारियों को मौक पर भेजकर जांच कराई। पता चला कि पटरी दो हिस्सों में बंट गई थी। इसी दौरान 8 बजे रायबरेली से वाया उन्नाव होते हुए कानुपर जा रही रायबरेली पैसेंजर को इंदेमऊ हाल्ट के आउटर पर रोका गया।
रेल पथ विभाग की टीम ने प्लेट लगाकर पटरी की मरम्मत की। इसमें करीब 2 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान ट्रेन यात्री करीब पांच सौ मीटर दूर उन्नाव रायबरेली मार्ग पर पहुंचे और बस व टेंपो व अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
रेलवे सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन होती तो वह डिरेल भी हो सकती थी। तकिया स्टेशन मास्टर विनोद बाबू ने बताया कि प्रयागराज पैसेंजर के चालक दयाराम ने इसकी सूचना दी थी। पटरी की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया।