{"_id":"5d333df68ebc3e6cc17cad5b","slug":"unchahar-express-engine-fail-in-kanpur-lucknow-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-लखनऊ ट्रैक पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से दो घंटे बाधित रहा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-लखनऊ ट्रैक पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से दो घंटे बाधित रहा रूट
Sat, 20 Jul 2019 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुर से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंजन शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे उन्नाव के मगरवारा के पास फेल हो गया। इससे कानपुर-लखनऊ लाइन बाधित रही। कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें डाउन लाइन के दो घंटे तक बाधित होने से फंसी रहीं।
राप्ती सागर एक्सप्रेस समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनेें कानपुर से शुक्लागंज के बीच फंसी रहीं। उमस भरी गर्मी में आउटर पर ट्रेनों के फंसने से यात्रियों को परेशानी हुई। भीषण गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया।
सूचना पर लूपलाइन में खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ऊंचाहार एक्सप्रेस को सुबह 10:35 बजे रवाना किया गया। इस दौरान जबलपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस शुक्लागंज, राप्ती सागर एक्सप्रेस गंगापुल और पटना-कोटा एक्सप्रेस मुरे कंपनी पुल के पास करीब दो घंटे तक खड़ी रही।