फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unauthorized vehicles should not be allowed in schools

Kanpur News: स्कूलों में न चलने दिए जाएं अनाधिकृत वाहन

Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized vehicles should not be allowed in schools
फोटो 03
विज्ञापन




- उप्र विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में की समीक्षा बैठक



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। स्कूलों में अनाधिकृत वाहनों का संचालन न होने दिया जाए। यह निर्देश गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति के सभापति मानवेंद्र सिंह ने विकास भवन प्रेरणा सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक में कही।


एआरटीओ प्रदीप कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि अनाधिकृत वाहनों का चालन जरूर करें। सीडीओ अजय कुमार गौतम से कहा कि सभी स्कूलों को व्यवस्थित ढंग से वाहनों का संचालन करने के लिए पत्र लिखें। साथ ही कमेटी बनाकर वाहनों की जांच भी कराएं।
विज्ञापन

बैठक में तैयारी के साथ न आने पर एआरटीओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की समीक्षा में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मुरलीधर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर कर प्रमुख सचिव को पत्र जारी करने के निर्देश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज की सुविधा को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार विज्ञापन के माध्यम से कराया जाए। 15 दिन के अंदर इसकी आख्या समिति को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के नामित नोडल अधिकारी डॉ. श्याम पाल सिंह के अनुपस्थित रहने व डाटा उपलब्ध न करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनपद में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच कर सूची समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में बीईओ उदय सिंह राज को कार्यालय के सभी कर्मचारियों का एरियर, जीपीएफ तथा अन्य भुगतान को लेकर सीडीओ को समिति बनाकर जांच कर भुगतान कराए जाने के लिए कहा। बीएसए विभाग के मृतक आश्रितों को संवेदना के साथ निर्णय लेकर समय से ज्वाइन कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, उच्च, कंपोजिट विद्यालय में पीने की पानी की व्यवस्था उपलब्ध है तो बीईओ समिति के समक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह प्रस्तुत करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। समिति ने कहा कि मिड-डे मील का भोजन सभी बीईओ को दोपहर का बच्चों के साथ अवश्य किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुर्विज्ञान विवि के कुलसचिव ने लिफ्टों की अपेक्षा ऑपरेटर कम होने की समस्या बताई। सदस्य विजय बहादुर पाठक, सदस्य मुकुल यादव, सदस्य अवनीश सिंह चौहान, सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल, सदस्य अंगद सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed