फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Unable to Bear the Shock of Her Daughter's Death, Elderly Woman Hangs Herself

छोड़ दी दुनिया: बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी वृद्धा, फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Jul 2026 10:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 07 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Unable to Bear the Shock of Her Daughter's Death, Elderly Woman Hangs Herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सवी पश्चिम में सोमवार रात एक वृद्धा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के अनुसार वह तीन माह पहले विवाहित बेटी की मौत के बाद से सदमे में थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव नगला सवी पश्चिम निवासी रामपूती (60) सोमवार रात घर के कमरे में फंदा लगा लिया। देर रात उनकी पौत्री लाली ने दादी को फंदे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुन परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए। रामपूती के बेटे राकेश ने बताया कि उनकी बहन सुनीता की शादी कर्री बीना अकबरपुरा गांव में हुई थी।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले उसकी मौत हो गई थी। बेटी के निधन के बाद से उनकी मां मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थीं। महिला के पति महेश सिंह की भी करीब 30 साल पहले मौत हो चुकी है। रामपूती के एक बेटा और बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed