{"_id":"589ca6284f1c1b8a5237b5a2","slug":"uma-bharti-comment-on-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के लिए ये क्या बोल गई उमा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के लिए ये क्या बोल गई उमा...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:05 AM IST
सार
राजा भोज की धरती पर किया उमा ने ऐलान, अखिलेश को औरंगजेब की तरह कुर्सी का भूखा बताया
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को औरंगजेब की तरह सत्ता का भूखा बताया। यहीं नहीं उमा ने अखिलेश के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे सियासी तूफान उठ गया।
विज्ञापन
पीएम राजा भोज और अखिलेश गंगू तेली...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उमा भारती
राजा भोज की धरती पर चुनावी सभा में उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजा भोज और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गंगू तेली बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि औरंगजेब ने कुर्सी के खातिर अपने पिता को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कुर्सी के खातिर अपने पिता को पार्टी से कर दिया बेदखल
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
भरत ने पिता के वचन की खातिर कुर्सी छोड़ दी थी। अखिलेश यादव ने कुर्सी के खातिर अपने पिता को पार्टी से बेदखल कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास में दो बेटे चर्चित रहे, जिनमें तीसरे चर्चित बेटे के रूप में अखिलेश ने अपना नाम दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि 1992 की तरह फिर भाजपा काम करेगी। आचार संहिता की वजह से वह अधिक जानकारी देना नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से कहा गया है कि भाजपा की सरकार बनी तो अपराधियों को उल्टा टांगकर लाठियों से पीटा जाएगा। मानवाधिकार मानव के लिए होता है। दानव के लिए नहीं। अब मानवाधिकार दानवों की रक्षा नहीं करेगा।