फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UIET: 400 out of 570 B.Tech seats filled.

यूआईईटी : बीटेक की 570 में से 400 सीटें भरीं

Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
UIET: 400 out of 570 B.Tech seats filled.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में तीसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन हो गया है। छात्र चार जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। दो राउंड की काउंसलिंग के बाद 570 में से 400 सीटें भर गई हैं। सीटें बचने पर स्पॉट काउंसलिंग से एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

यूआईईटी में जेईई मेन की रैंकिंग के आधार काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में छह ब्रांच पर बीटेक होता है। केमिकल इंजीनियरिंग में 90, कंप्यूटर साइंस में 180, कंप्यूटर साइंस एआई में 60, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 90, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 90, मैटेरियल साइंस में 60 सीटें हैं। दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। कोआर्डिनेटर डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की प्रतिक्रिया काफी बेहतर है। पहले राउंड के बाद 570 में से 310 सीटें फुल हो गईं थी। अब तीसरे राउंड के बाद शेष सीटों का ब्यौरा समझ आएगा।
विज्ञापन


ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
ब्रांच ओपनिंग क्लोजिंग
बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग 121930 413103
कंप्यूटर साइंस 70504 197827
कंप्यूटर साइंस एआई 84746 211808
इलेक्टि्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग 189808 400140
मैकनिकल इंजीनियरिंग 169980 420937
मैटेरियल साइंस 137014 540158
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed