{"_id":"6967e6239d9affbfe80d6d35","slug":"udanwapur-and-khalla-victorious-in-surya-foundations-cricket-competition-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136824-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सूर्या फाउंडेशन की क्रिकेट प्रतियोगिता में उड़नवापुर और खल्ला विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सूर्या फाउंडेशन की क्रिकेट प्रतियोगिता में उड़नवापुर और खल्ला विजयी
Thu, 15 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। क्षेत्र परौंख में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को उड़नवापुर और खल्ला की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया। जिसमें खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिला।
बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में उड़नवापुर और परौंख की टीमें आमने-सामने थीं। उड़नवापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 113 रन बनाए। जवाब में परौंख की टीम आठ ओवर में केवल 70 रन ही बना सकी, जिससे उड़नवापुर ने 43 रनों से जीत हासिल की।
दूसरे मैच में खल्ला और हरपुरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। खल्ला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और हरपुरा को आठ ओवरों में 68 रनों पर रोका। खल्ला के प्रदीप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सात ओवर दो गेंदों में ही पांच विकेट से जीत दिलाई। यहां प्रधान संग्राम सिंह, राहुल कुमार, गोलू, गोपाल, सावन शर्मा, सागर कुमार, शिवम बाथम, राजन, अशीष, विवेक, मनजीत, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।