{"_id":"615f3e148ebc3e62502382ca","slug":"two-youths-died-due-to-fever-kanpur-news-knp6569439143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो युवकों की गई जान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। कठेरियन नगला और खुदागंज में बुखार से दो युवकों की मौत हो गई। कठेरियन नगला में करीब लोग 100 बुखार की चपेट में हैं। गांव में बुखार से यह चौथी मौत है।
गांव कठेरियन नगला निवासी चकबंदी विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वेश कुमार के पुत्र दीपक (22) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसका याकूतगंज में एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार सुबह दीपक को बुखार तेज होने के साथ पेट व शरीर में दर्द शुरू हो गया। परिजन जिला जेल चौराहे स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। वहां इलाज शुरू करने के साथ खून की जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके कुछ देर बाद दीपक की मौत हो गई। गांव के दुकानदार राजीव ने बताया कि 20-25 दिन में गांव में बुखार से छात्रा सोनम (12), शहनवाज (30), चेतराम की पत्नी सुज्जावती (50) व एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। गांव में जगह-जगह गंदगी है। सफाई कर्मी भी नहीं आता।
कमालगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज में रेलवे पुलिया के पास रहने वाले युवक मनसुख (32) की भी गुरुवार को मौत हो गई। मनसुख की पत्नी भी बीमार है। बुधवार को दंपती दवा लेने कन्नौज के गुरसहायगंज गया था। वहां से लौटने पर मनसुख घर में गिर पड़ा। परिजन दंपती को कमालगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से मनसुख को फर्रुखाबाद भेज दिया गया। मसेनी के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह छह बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कमालगंज के अस्पताल में प्लेटलेट्स 12 हजार बताई गईं थीं। रविवार को राजपूत मोहल्ले में एक युवती की बुखार से मौत हो गई थी।