{"_id":"649d2fa0c2f2dd26710436a3","slug":"two-youths-died-by-drowning-in-check-dam-accident-happened-while-going-to-farm-dead-body-sent-for-postmortem-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर हादसा: चेकडैम में डूबकर दो युवकों की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर हादसा: चेकडैम में डूबकर दो युवकों की मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 29 Jun 2023 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:06 PM IST
सार
Hamirpur News: रौरौ गांव के दो युवकों की चेकडैम में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली के रौरौ गांव में दो युवकों की विरमा नदी रपटा में बह जाने से मौत हो गई। दोनों खेतों से पानी निकालने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
रौरौ गांव निवासी धर्मराज राजपूत (32) और ज्ञानसिंह श्रीवास (30) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खेतों को देखने के लिए गए थे। तभी चेकडैम से निकलते समय दोनों रपटे में बह गए। युवकों को पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सक सतेंद्र यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। धर्मराज के पिता जयसिंह के नाम पर 50 बीघा जमीन थी। वहीं, ज्ञानसिंह के पिता ख्यालीराम के पास पांच एकड़ जमीन थी। मृतक अपने परिवार के साथ खेती करते थे। युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन