फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two youths descended from the well to extract goat in Auraiya, unconscious from poisonous gas, fire brigade reached after an hour

Auraiya: बकरा निकालने कुएं में उतरे दो युवक जहरीली गैस से बेहोश, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Fri, 01 Jul 2022 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 04:02 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में कुएं में गिरे बकरे को निकालने के लिए उतरे दो भाई जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंची और दोनों को रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन
two youths descended from the well to extract goat in Auraiya, unconscious from poisonous gas, fire brigade reached after an hour
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुरान गांव में कुएं में गिरे बकरे को निकालने उतरे दो भाई जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। काफी देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई, तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाल अस्पताल भेजा। दोनों का 50 शैया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सुरान निवासी गोविंद ने बताया कि गांव के कुएं के पास उसका बकरा बंधा था। शुक्रवार सुबह अचानक से बकरा कुएं में चला गया। इसकी जानकारी होते ही छोटा बेटा विपिन (21) उसे निकालने के लिए कुएं में जा उतरा। कुएं के ऊपर बड़ा बेटा विजय (26) खड़ा था। बेटों ने बकरा तो निकाल लिया, लेकिन छोटा बेटा कुएं में जहरीली गैस होने के कारण बेहोश हो गया। 

विज्ञापन

उसे बचाने के लिए बड़ा बेटा भी उतरा, तो वह भी बेहोश होकर कुएं में गिर गया। काफी देर तक दोनों के घर न पहुंचने पर जब वह कुएं के पास गया, तो दोनों कुएं में पड़े नजर आए। इस पर उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में पानी डाल कर गैस का प्रभाव कम किया। 

इसके बाद नीचे उतर कर दोनों को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं कुएं के पास न जाने की लोगों को हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed