फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two youth caught with one crore twenty lakh in fatehpur

कार में निकली 1 करोड़ 20 लाख की नगदी, कानपुर से कोलकाता ले जा रहे थे दो लड़के

Wed, 09 Jan 2019 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
two youth caught with one crore twenty lakh in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लोधीगंज के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने कार में छिपाकर कानपुर से कोलकाता ले जाई जा रही एक करोड़ 20 लाख की नगदी पकड़ी है। कार सवार दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की छानबीन में पुलिस रकम का अधिकृत स्त्रोत नहीं जान सकी। युवकों ने कानपुर के ज्वैलर्स का रुपया होना कबूला है। आयकर टीम की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि शहर कोतवाली के एसएसआई डीडी सिंह, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध दुबे और कांस्टेबल अनिल सिंह ने दोपहर चेकिंग अभियान चलाया। कानपुर की ओर से आ रही ब्रेजा कार डब्लूबी 02 एके 3197 को रोककर चेकिंग शुरू की। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने कार सवार युवकों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक युवक उन्नाव जिले के बीघापुर थाने के कुलहा निवासी शिव प्रकाश शुक्ला का बेटा प्रशांत शुक्ला और उन्नाव के ही मगरवारा थाना क्षेत्र के अवस्थीखेड़ा निवासी चंद्र किशोर का बेटा रजनीश अग्निहोत्री हैं।
विज्ञापन


कार की तलाशी ली गई। पीछे की सीट के पायदान में चाभी से खुलने वाले बॉक्स बने थे। बॉक्स खुलवाने पर दो पैकेट बरामद हुए। जिनमें दो-दो हजार के नोट की साठ गड्डियां थीं। युवकों ने रकम कानपुर के सराफा कारोबारी सौरभ सराफ की बताई है। सौरभ की कानपुर नयागंज में मारुति ज्वैलर्स के नाम से फर्म है। युवकों ने बताया कि वह इसी फर्म में नौकरी करते हैं। रकम कानपुर से कोलकाता सोना खरीदने के लिए लेकर जा रहे थे। एसआई अनिरुद्ध दुबे की ओर से एक करोड़ 20 लाख की रकम और युवकों का लिखापढ़ी में दाखिला किया गया। एसआई ने बताया कि आयकर और वाणिज्य कर विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed