फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two young man brutally beaten man in kannauj

पल्लेदार के साथ पार कर दी बर्बरता की हदें, दो लड़कों ने दी यातनाएं

Sat, 12 Jan 2019 09:26 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 12 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
two young man brutally beaten man in kannauj
अस्पताल में भर्ती घायल
कन्नौज के छिबरामऊ जिले में रुह कंपा देने वाली एक सनसनीखेज वारदात समाने आई है। यहां युवकों ने पल्लेदार को एक घंटे तक खंभे से बांधकर यातनाएं दी। दरिंदे उसे खंभे से बांधकर पीटते रहे लेकिन किसी के मुंह से उफ तक की आवाज नहीं आई। घटना से घबराए परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


छिबरामऊ के ग्राम बहबलपुर निवासी सनी (25) निगम मंडी परिसर में पल्लेदारी कर  परिवार का भरण पोषण करता है । शुक्रवार को भी वह रोज की तरह काम पर गया था। रात को मंडी सड़क पर एक कार खड़ी थी। ट्रैक्टर चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। कुछ लोगों के कहने पर सनी ने कार को हटाने का प्रयास किया तो वह एक टट्टर से टकरा गई। वहां बैठे कुछ युवक नाराज हो गए तो सनी ने गलती के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी युवकों को रहम नहीं आया और गाली गलौज करते सनी को पीटने लगे। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया और एक घंटे तक उसे यातनाएं देते रहे। मां सरला व पत्नी रेनू का कहना है कि खंभे से बांधकर बहुत बुरी तरह पीटा है। डर के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत करेंगे तो दोबारा सनी के साथ मारपीट की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी की जाएगी, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed