फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers fell into the factory tank, died due to suffocation, relatives created ruckus

Kanpur Dehat: फैक्टरी के टैंक में गिरे दो मजदूर, दम घुटने से हुई मौत…परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र में फैक्टरी के टैंक में गिरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल व फैक्टरी गेट के बाहर जानकारी न देने, मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Two workers fell into the factory tank, died due to suffocation, relatives created ruckus
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव के रहने वाले दो श्रमिकों की जैनपुर की लेदर फैक्टरी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पहुंच फैक्टरी मुआवजा के मांग शुरू कर बाहर हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन

भिखनापुर निवासी पंकज (25) पुत्र रमेश व गांव का ही शिवम (28) पुत्र सरमन जैनपुर की लेदर फैक्टरी में पानी फिल्टर प्लांट में काम करते थे। बुधवार सुबह काम करने के दौरान दोनों एक टैंक में जा गिरे। जब तक साथी कर्मी व फैक्टरी के कर्मचारी दोनों को बाहर निकालते, उनकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल लाने पर डॉ. निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल व फैक्टरी गेट के बाहर जानकारी न देने, मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। कुछ लोगों ने फैक्टरी के एक गार्ड से हाथापाई कर दी। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाया। अभी तक शव पोस्टमार्मट के लिए नहीं भेजे जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed