फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers burned to death in a factory fire.

Kanpur News: फैक्टरी में लगी आग दो श्रमिक जिंदा जले

Tue, 22 Sep 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two workers burned to death in a factory fire.
रनियां (कानपुर देहात)। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जरिहा गांव में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब 5:45 बजे भंडारण टैंक में वेल्डिंग के दौरान आग लगने से दो श्रमिक जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड के पांच टैंकरों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। एक श्रमिक की पहचान जालौन कालपी निवासी रियाज (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन

कानपुर के किदवई नगर निवासी रमेश गुप्ता प्रोविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री हैं। उनकी जरिहा में ओम जेबी आरडी फैक्टरी है। यहां पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाया जाता है। इसके भंडारण के लिए परिसर में दो टैंक बने हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को श्रमिक टैंक के ऊपर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। फैक्टरी कर्मियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर माती, भोगनीपुर और कानपुर से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। । एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी आलोक प्रसाद, कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पांच एंबुलेंस भी बुलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझने पर परिसर में दो श्रमिकों के शव मिले। शवों को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी भेजा गया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसे में दो श्रमिकों की मौत हुई है। दूसरे शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य किसी श्रमिक के घायल होने की जानकारी नहीं है।

..............
पानी की बौछार के साथ फोम बेस चलाकर करीब आधे घंटे में आग काबू की गई। टायर ऑयल भंडारण टैंक में वेल्डिंग करने के दौरान आग लगने की जानकारी मिली है। सही कारणों की जांच कराई जा रही है।
- प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed