फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women died due to fever in Kanpur dehat, many more sick

कानपुर देहात में बुखार से दो महिलाओं की जान गई, कई और लोग बीमार

Mon, 11 Oct 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two women died due to fever in Kanpur dehat, many more sick
पक्की महटौली गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा/पुखरायां। जिले में बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पक्की महटौंली गांव में रविवार को एक महिला की बुखार से मौत हो गई। वहीं सूचना पर राजपुर पीएचसी से स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर 35 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

उधर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गांव में भी एक महिला की बुखार से मौत हो गई। जिले में डेंगू व बुखार से अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
पक्की महटौली निवासी बुखार पीड़ित लाल सिंह दिवाकर की पत्नी लक्ष्मी देवी (50) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका औरैया में इलाज करा रहे थे। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव के जितेंद्र (18), कामिनी (19), ऋषभ (6) का कानपुर के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव में बुखार फैलने की सूचना पर राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने पंचायत भवन में कैंप लगाया। इस दौरान 35 मरीजों का उपचार किया गया। 12 मरीजों के रक्त का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने खुली नालियों कीटनाशक डीडीटी का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य टीम में चिकित्सक डॉ. शिव नायक त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विकास दीक्षित, प्रति पालेंद्र, एलटी यूडी उपाध्याय शामिल रहें।
उधर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गांव की अंजना ने बताया कि उसके भाई महेश की पुत्री पिंकी की शादी इटावा के टढ़वा गांव में हुई थी। 15 दिन पूर्व वह मायके आई थी। चार दिन से उसको बुखार आ रहा था।

पहले निजी चिकित्सक से इलाज कराया जाता रहा। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से मेमो के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed