फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two vicious thieves arrested in police encounter one injured by bullet reward of Rs 25000 each was announced

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल…25-25 हजार का घोषित था इनाम

Sat, 11 Jan 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jan 2025 11:44 AM IST
सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Two vicious thieves arrested in police encounter one injured by bullet reward of Rs 25000 each was announced
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर पुलिस और इंटेलिजेंस विंग टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो इनामिया को गिरफ्तार किया है। एक शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक बरामद की है। कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा इंटेलिजेंस प्रभारी अरुण चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ शुक्रवार की रात महरहा पुलिया बसावन खेडा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध बिंदकी रोड़ से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार तेजी से गाड़ी वापस मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार महरहा पुलिया बसावन खेडा मोड़ से कच्चे रास्ते पर फिसल कर गिर पड़े। घिरता हुआ देख बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें कानपुर नगर के नारायणपुर निवासी गोलू उर्फ राजकुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

25-25 हजार का इनाम किया गया था घोषित
वहीं,दूसरे साथी कानपुर नगर के नारायणपुर निवासी रामसंजीवन को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचा, कारतूस, अपाचे बाइक 500 रुपये नगद और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानपुर और जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शातिर चोर हैं, जिन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed