फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two trains on the same track

हादसे का शिकार होने से बची प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस, स्टेशन प्रबंधक की सूझबूझ से बची हजारों जानें

Fri, 08 Feb 2019 01:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
two trains on the same track
डेमो
उरई के जालौन में प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही ट्रेन बुधवार की रात हादसे का शिकार होते-होते बच गई। खाद लेकर आई मालगाड़ी और यात्री ट्रेन को एक ही ट्रैक के सिग्नल मिल गए थे। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन प्रबंधक को जब अपनी भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम में मैसेज कर ट्रेन रुकवाई। इसके चलते करीब 35 मिनट यात्री ट्रेन आटा स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


बुधवार की रात ढाई बजे उरई खाद लेकर आई मालगाड़ी की शंटिंग हो रही थी। मालगाड़ी मेन लाइन पर शटिंग कर रही थी। तभी कालपी स्टेशन से प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली ट्रेन नंबर 12183 का भी सिग्नल हो गया। ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन प्रबंधक एससी अग्रवाल ने जल्दबाजी में यात्री ट्रेन को भी मेन लाइन का सिग्नल दे दिया।
विज्ञापन


जैसे ही उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को मैसेज कर ट्रेन रुकवाने का अनुरोध किया। इससे हड़कंप मच गया। झांसी के कंट्रोल विभाग ने तत्काल 2.45 बजे ट्रेन को आटा स्टेशन पर रुकवा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस बीच मालगाड़ी की उरई स्टेशन पर शंटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते प्रतापगढ़ भोपाल करीब 35 मिनट आटा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद 3.20 बजे आटा से रवाना हुई। इस बाबत झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। यह सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed