फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teenagers drowned in an 18-foot-deep pit

Kanpur News: 18 फीट गहरे गड्ढे में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत

Fri, 29 May 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in an 18-foot-deep pit
रूरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के अंबरपुर में बृहस्पतिवार को दो किशोर श्रमिक पानी भरे 18 फीट गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों कानपुर से अंबरपुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी पर काम करने गए थे।
विज्ञापन




अंबरपुर निवासी आशुतोष कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसके खेत में मौजूद पानी भरे गड्ढे के बाहर दो लोगों के कपड़े, चप्पल व मोबाइल रखे हैं। आशंका जताई कि खेत में भरे पानी में नहाने के दौरान दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाने के साथ दमकल को बुलाया। अग्निशमन अधिकारी कपिल चाहर दमकल कर्मियों संग पहुंचे। टीम ने गड्ढे में उतरकर तलाश कर दोनों किशोरों के शव बरामद किए।
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे पाइप फिटिंग का काम करने वाले कानपुर, महाराजपुर थाना क्षेत्र के लक्षनियापुर निवासी जगदीश प्रसाद ने शवों की पहचान अपने बेटे दिव्यांशु (16) व पास के गांव रूमा निवासी साथी मजदूर शादाब (17) के रूप में की। जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह 12 दिन पहले बेटे दिव्यांशु, प्रियांशु, साले शुभम व शादाब के साथ अंबरपुर आए थे। बृहस्पतिवार को वह पाइप लाइन फिटिंग का सामान लेने कानपुर गए थे तभी दोपहर में दोनों टंकी से कुछ दूरी पर स्थित निजी नलकूप के पास बने पानी भरे गड्ढे में नहाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed