फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two teenage sisters were gang-raped, the accused were forcibly taken away by breaking the shed, report on five

Banda Crime: दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छप्पर तोड़कर जबरन उठा ले गए थे आरोपी, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 13 Aug 2023 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

Banda News: बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरियों को मेडिकल के लिए सीएचसी नरैनी भेजा गया है।

विज्ञापन
Two teenage sisters were gang-raped, the accused were forcibly taken away by breaking the shed, report on five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बदौसा कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना में थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों किशोरी बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी 14 व 15 वर्षीय दो पुत्रियां घर में सो रहीं थीं।

विज्ञापन

वह और उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह होने पर जागी तो घर में दोनों पुत्रियां नहीं थीं। 21 जुलाई की शाम दोनों पुत्रियां घर वापस आईं और उन्होंने बताया कि गांव के अनिल, पंचू कई माह से उन्हें धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। रात में गांव के पंचू, सुरेश, अनिल, बच्चा उर्फ लंगड़ा व रामजस निषाद घर का छप्पर तोड़कर जबरन घर से पकड़कर ले गए थे।
विज्ञापन

पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
पांचों लोगों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर छोड़ गए हैं। बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरियों को मेडिकल के लिए सीएचसी नरैनी भेजा गया है। मामले की विवचेना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed