फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teenage girls sustained burns in an explosion under suspicious circumstances; their condition is critical.

Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में धमाके से दो किशोरियां झुलसीं, हालत गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls sustained burns in an explosion under suspicious circumstances; their condition is critical.
शिवली। कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर शाम घर के पिछले हिस्से में टीनशेड के नीचे खाना बना रहीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी शिवली ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी इरशाद के मुताबिक उसकी भांजी पलक (14) पुत्री अंसार अली और भतीजी साजिया (17) पुत्री शमशाद टीन शेड के नीचे खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से दोनों किशोरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर शिवली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। घटना के कारण को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों की ओर से इदरीश ने बाहर से किसी व्यक्ति द्वारा कुछ फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस इस पहलू समेत अन्य संभावनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली थाने के अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed