फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two sub inspector four constables and Bihar sho suspended after four days of burning the rape victim

उन्नाव: दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने के मामले में बिहार एसओ समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two sub inspector four constables and Bihar sho suspended after four days of burning the rape victim
उन्नाव कांड के चार दिन बाद बिहार एसो निलंबित दो दारोगा व चार सिपाही निलंबित - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के मामले में चौथे दिन पुलिस पर कार्रवाई का दौर शुरू हो गया। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिहार एसओ के साथ दो उपनिरीक्षक व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया। स्वॉट प्रभारी रहे निरीक्षक विकास पांडेय को बिहार थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


निलंबित किए गए बिहार एसओ को गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) में शामिल किया गया था। बिहार मामले से प्रदेश सरकार की बड़ी किरकिरी के बाद एसपी विक्रांतवीर ने पुलिस कर्मियों पर चाबुक चलानी शुरू कर दी। देर रात एसपी ने एसओ बिहार अजय कुमार त्रिपाठी, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह रघुवंशी, इसी थाना के उपनिरीक्षक श्रीराम तिवारी, सिपाही अब्दुल वसीम, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी मनोज, आरक्षी संदीप कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


स्वाट प्रभारी रहे विकास पांडेय को एसओ बिहार की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अनावरण विवेचना शाखा में तैनात निरीक्षक राजेंद्र सिंह को स्वॉट व सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों को कार्य के प्रति लापरवाही, अपराध नियंत्रण, घटनाओं व दर्ज एफआईआर में शिथिलिता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बताया कि लापरवाह पुलिस कर्मियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के सभी थानों की पुलिस को कड़ी चेतवानी दी गई है। साथ ही रात्रि गश्त, फुट पेट्रोलिंग और पर और गंभीरता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed