फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two students missing from Delhi met in Fatehpur

दिल्ली से लापता दो छात्र फतेहपुर में मिले, बोले रिक्शे पर बैठने के बाद अचानक हो गए थे बेहोश

Sun, 16 Feb 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two students missing from Delhi met in Fatehpur
फतेहपु र में मिले दिल्ली से लापता बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नई दिल्ली दक्षिणी नगर निगम प्राथमिक विद्यालय शिव विहार के दो लापता छात्र  शनिवार को शहर के सिविल लाइन इलाके से बरामद हुए। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी है। उनके आने के बाद बच्चों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चे एक रिक्शा में दोस्त के घर जाने के लिए स्कूल छूटने पर बैठे थे। उसके बाद खुद के बेहोश हो जाना बता रहे हैं। नई दिल्ली शिव विहार उत्तम नगर मोहन गार्डन निवासी अनिल कुमार का बेटा अखिल (11) और नई दिल्ली बाल मंदिर विकास नगर निवासी सुभाष कुमार विश्वकर्मा का बेटा राजकुमार (11) सिविल लाइन में शनिवार को चोखाबाटी की दुकान पर खड़े थे।
विज्ञापन


दोनों कक्षा पांच के छात्र हैं। कचहरी चौकी के कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज की नजर पड़ी। वह दोनों को चौकी लेकर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। उनकी गुमशुदगी शुक्रवार रात दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में एक दोस्त के घर जाने के लिए वह रिक्शे में बैठे थे। उसके बाद बेहोश हो गए। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होश आने पर उन्होंने खुद को एक ट्रेन में पाया। वह ट्रेन में बैठे रहे। फतेहपुर स्टेशन में उतर गए।


अखिल के परिवार के परिचित उन्नाव जिले के सफीपुर थाने के शेखजादान मिठौवा कुआं निवासी वसीफ अहमद परिजनों की सूचना पर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के आने पर बच्चों का सौंपा जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed