कानपुर: हॉस्टल में आग लगने से दो की मौत, 14 गंभीर रूप से झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जा रहा है कि हादसा बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़ी एक कार में आग लगने की वजह से हुआ। तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे के बीच में आग लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। उस वक्त छात्र गहरी नींद में सो रहे थे। फिर थोड़ी ही देर में धुएं के गुबार और आग की लपटों में घिरे हॉस्टल से चीख पुकार सुनाई पड़ने लगी।
आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की भी दी गई, लेकिन दो घंटे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीयों ने ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
गौरतलब है कि काकादेव इलाका कोचिंग का हब है और यहां सैकड़ों की संख्या में छात्र रहते हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें भी अवैध रूप से हॉस्टल चल रहा था। यही नहीं बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।
घायलों की सूची
कुलवंती अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम
नाम
धर्मेंद्र सिंह,
उर्मिला सिंह
शालनी उर्फ़ शीलू
नेहा
प्रताप उर्फ़ प्रकाश
पिट्ठू उर्फ़ अभिशान्त
सिद्धी लाडो
हैलट मेभर्ती छात्रों के नाम
हर्षित तिवारी (जालौन)
अजय यादव, राजन यादव दोनों भाई मिर्जापुर के
अतुल (जौनपुर)
एक अन्य जालौन का