फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two strengthening proposals in cold storage, dilapidated wires of 15 villages could not be replaced

Kanpur News: ठंडे बस्ते में दो सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव, नहीं बदल सके 15 गांवों के जर्जर तार

Thu, 04 Jun 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two strengthening proposals in cold storage, dilapidated wires of 15 villages could not be replaced
कानपुर देहात। जैनपुर (राजपुर) उपकेंद्र से जुड़े अफसरिया, भाल व गौरीकरन समेत 15 गांवों की बिजली आपूर्ति जर्जर तारों के भरोसे है। दो बार बिजली लाइनों के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से जर्जर तार बदल नहीं सके। आए दिन फॉल्ट व तार टूटने से घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

गौरीकरन गांव में वर्ष 1980 में विद्युतीकरण हुआ। इसके बाद से यहां तार नहीं बदले गए हैं। जर्जर तारों को जोड़ जुगाड़ कर बिजली आपूर्ति हो रही है। जरा सी हवा चलने या फिर लोड बढ़ने पर तार टूटते हैं। घंटों बिजली गुल रहती है। वहीं, भाल व अफसरिया में भी जर्जर तारों की वजह से शेड्यूल की बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। देवब्रह्मापुर व गौरी समेत अन्य गांव का भी कमोवेश यही हाल है। वर्ष 2020 में इन गांवों के जर्जर तार बदलने के लिए जेई ने प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर वर्ष 2025-26 में तत्कालीन जेई प्रवीण कुमार ने बिजनेस प्लान में करीब 45 लाख से इन गांवों के जर्जर तार बदलने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि मंजूरी नहीं मिलने से जर्जर तार नहीं बदल सके है। भीषण गर्मी में आए दिन तार टूटते हैं। रास्ते पर तार टूटकर गिरने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। गौरीकरन निवासी जिला पंचायत सदस्य अनुराग दिवाकर ने बताया कि जर्जर तार बदलने के लिए अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जगह-जगह जर्जर तारों को जोड़कर किसी तरह से बिजली आपूर्ति की जा रही है। एसडीओ सिकंदरा अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनके चार्ज लेने से पूर्व के प्रस्ताव होंगे। अभी किसी काम से बाहर है। जानकारी कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................



लोगों ने बयां किया दर्द

फोटो-10 भूरा।
आए दिन टूटकर गिरते तार

अफसरिया में जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है। जरा सी हवा चलने पर फॉल्ट होते हैं। फॉल्ट से घंटों बिजली गुल रहती है। - भूरा।
.............
फोटो-11 नईम।

कोई नहीं सुनता
बिजली का बिल जमा करने के बाद भी तारों को बदलवाने के प्रति निगम के अधिकारी संजीदा नहीं है। तार टूटकर गिरने से हादसे का खतरा है। डर के बीच लोग रह रहे हैं। - नईम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed