फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two storey house below the ground in Hardoi, Construction started in 2011, 10 to 11 rooms,  stairs and small b

हरदोई में जमीन के नीचे दो मंजिला मकान: 2011 में शुरू हुआ था निर्माण, 10-11 कमरे...सीढ़ियां और छोटी बालकनी भी

Wed, 30 Aug 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

Hardoi News: इरफान ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बंजर जमीन को चुना था। बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए जमीन के भीतर से निकलने वाली मिट्टी का प्रयोग किया। दोनों कार्य में सफलता मिली।

विज्ञापन
Two storey house below the ground in Hardoi, Construction started in 2011, 10 to 11 rooms,  stairs and small b
हरदोई में जमीन के नीचे दो मंजिला मकान - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरदोई जिले में एक शख्स ने जमीन के अंदर दो मंजिला मकान तैयार कर दिया है। इस शख्स ने अपने हाथों से मिट्टी को काट-काट कर लगभग 12 वर्षों में इस मकान को तैयार किया है। इन दिनों यह मकान सुर्खियों में है। इस शख्स का नाम इरफान अहमद है। वो बताते हैं कि यहां 10-11 कमरे हैं और सीढ़ियां भी हैं। एक छोटी बालकनी भी है।

विज्ञापन

मैंने इसे 2011 में बनाना शुरू किया था।मैं अभी भी इस घर का निर्माण जारी रख रहा हूं। बता दें कि हरदोई के इरफान की इस कारीगरी को जो कोई देखता है, उनकी कला का मुरीद हो जाता है। 12 साल में उन्होंने जो कलाकारी का बेहतरीन नमूना तैयार किया है, उसमें पुराने जमाने की नक्काशी की गई है।  
विज्ञापन

2011 में शुरू किया था निर्माण
इरफान बताते हैं कि उन्होंने इस मकान का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू किया था। वह इस मकान को आगे और बनाने की बात कहते हैं।  वो बताते हैं कि मकान की दीवारों पर दीवारों पर की गई नक्काशी को  खुर्पे की मदद से उकेरा गया है। कहते हैं कि मैंने इसी घर में अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा गुजारा है। केवल खाना खाने के लिए अपने घर जाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद जीवन में आ गई थी निराशा
वर्ष 2010 में पिता की मौत ने इरफान के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने राजनीति में जाने की कोशिश की, लेकिन चुनावी मैदान में हार गए। असफलताओं ने जीवन में निराशा भरना शुरू किया, तो अपना घर छोड़ दिया। इसके बाद चुनौतियों से पार पाने के लिए एक लक्ष्य तय किया। लक्ष्य था एक ऐसे मकान का निर्माण, जो हर किसी के लिए अनोखा हो।

बंजर जमीन को चुना और खड़ा कर दिया सपनों का महल
इरफान ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बंजर जमीन को चुना था। बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए जमीन के भीतर से निकलने वाली मिट्टी का प्रयोग किया। दोनों कार्य में सफलता मिली। अब इरफान की कलाकृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसे देखने लोग दूर से पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed