{"_id":"628faa47799e0e294d262ce3","slug":"two-sides-fought-fiercely-in-drunkenness-in-hamirpur-police-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नशेबाजी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नशेबाजी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Thu, 26 May 2022 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 26 May 2022 09:57 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य मामले में मां बेटे ने पड़ोसी महिला की पिटाई कर घायल कर दिया
विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोतवाली के निकट नौबस्ता मोहल्ले में पहले कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें गाली-गलौज के बीच लाठी-डंडे चटकने लगे। इस घटना में कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबूराम वाल्मीकि निवासी नौबस्ता और सैलून में काम करने वाले गौरा देवी निवासी विनोद सविता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मामले में मौदहा कस्बे के अरतरा रोड नई बस्ती में विवाद के चलते मां बेटे ने पड़ोसी महिला की पिटाई कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस की ओर से जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन