{"_id":"6ade450efd88b3bd680baec0","slug":"married-woman-dies-by-hanging-hamirpur-news-c-12-1-knp1014-1694042-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के चंदुपुर गांव में शनिवार सुबह विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई प्रकाश ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
चंदुपुर गांव निवासी आरती (30) पत्नी पंकज ने सुबह करीब 11 बजे घर के कमरे में फंदा लगा लिया। उसका पति सूरत में है। वहीं ससुर बलवान चारा काटने के लिए खेत गए थे। लौटने पर उन्होंने आरती को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम में माैत का कारण फंदा लगना बताया गया है।
परिजन के अनुसार आरती की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।