फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two shot during Harsh firing at wedding ceremony in Hamirpur

गम में बद गया खुशी का माहौल: शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Sat, 18 Feb 2023 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

राठ कोतवाली क्षेत्र में विवाह घर में शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two shot during Harsh firing at wedding ceremony in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के एक घर में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी से मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी करन सिंह राजपूत ने बताया पुत्री सृष्टि का विवाह चरखारी के शिवम राजपूत से तय किया। शुक्रवार रात नगर के एक विवाह घर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। रात करीब ढाई बजे किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गोली लगने से गांव के राहुल साहू (18) व प्यारेलाल अहिरवार (61) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया राहुल के दांए पैर व प्यारेलाल के दाहिने कूल्हे में गोली लगी थी। जिन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पैलेस के मैनेजर महाराज सिंह ने कहा हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक है। वह अपने कैबिन में थे जब गोली लगने की जानकारी हुई। कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed