फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two rajdhani express stopped by cattle

यूपी: अन्ना जानवराें ने रोकी दो राजधानियों की रफ्तार, एक 10 मिनट तो दूसरी राजधानी चार मिनट रुकी रही

Tue, 27 Aug 2019 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
two rajdhani express stopped by cattle
राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
औरैया में मंगलवार की रात एक डाउन राजधानी से एक अन्ना जानवर कट गया। प्रभावित राजधानी लगभग 10 मिनट खड़ी रही। जबकि पीछे से आ रही दूसरी राजधानी लगभग चार मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से कानपुर जाने वाली 12302 डाउन कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस लगभग पौने नौ बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। पश्चिमी आउटर पर एक अन्ना जानवर सामने आकर कट गया।
विज्ञापन


ट्रेन के ड्राइवर ने फफूंद के पूर्वी छोर पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। इसके बाद ट्रेन में फंसे अवशेषों को निकाला गया। 10 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रही डाउन लाइन पर ही दिल्ली से कानपुर जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर को ट्रैक पर पड़े जानवर के अवशेषों के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।


हालांकि थोड़ी देर रुकने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह का कहना है कि अन्ना जानवर के कटने से ट्रेन की गति पर ब्रेक लगा। नौ बजे ट्रैक सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed